Breaking
सुरता लक्ष्मण मस्तुरिया”पर सजी साहित्यकारो से मंच उप-स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में संकुल स्तरीय बैठक संपन्नलगातार बारिश से छत्तीसगढ़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में भारी से मध्यम वर्षा का दौर जारीसीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत पर खाद्य विभाग की त्वरित कार्रवाईआज 30 जुलाई से सेलूद में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा  प्रतियोगिता का आयोजनआज नगर पंचायत उतई में एल्डरमेन का शपथ ग्रहण समारोह विधायक ललित चंद्राकर होंगें मुख्य अतिथि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती उतई में श्रद्धा के साथ मनाई गई 650 दीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री ललित चंद्राकर जी हुए शामिलगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानशिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया,

प्लस पोलियो अभियान

पल्स पोलियो अभियान में शामिल हुए भाजपा उतई मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार यदु*  

दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार" का दिया संदेश

 

 

अंडा // मचांदुर 

 

 

– भारत सरकार के राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मचांदूर,घूघसीडीह,खोपोली,में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में भाजपा उतई मंडल के महामंत्री श्री प्रवीण कुमार यदु शामिल हुए। उन्होंने 0-5 वर्ष तक के बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की खुराक पिलाई और अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से दवा पिलाने की अपील की।इस अवसर पर श्री यदु ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, पर हमें सतर्क रहना है। दो बूंद जिंदगी की – ये नारा सिर्फ नारा नहीं,हर बच्चे का सुरक्षा कवच है। मैं उतई सहित ग्रामीण क्षेत्र के सभी माता-पिता से आग्रह करता हूँ कि अपने 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।”उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “स्वस्थ भारत – सशक्त भारत” के संकल्प के साथ इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करेगा।कार्यक्रम में बीएमओ उतई,एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उतई ब्लॉक में 3 दिन तक बूथ स्तर पर और उसके बाद 2 दिन घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।

 

 

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *