घुमका में पटपर झांकी मंडली का कार्यक्रम — काली माता झांकी के दौरान अफरा तफरी, विवाद और अव्यवस्था के चलते बीच में ही कार्यक्रम रोका गया
संपादक -- एम डी युसुफ खान -- अंडा - दुर्ग Ⓜ️9179799491

बालोद,//
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। इसी क्रम में विगत रात बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम घुमका में आयोजित पटपर गांव की दाई के दुलरवा नवरत्न जस दुर्गा झांकी के दौरान अव्यवस्था और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा ।
जानकारी के अनुसार हाई स्कूल मैदान के पास नवयुवक समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काली माता झांकी की प्रस्तुति शुरू होते ही दर्शकों की भीड़ बढ़ गई और बैरिकेट्स क्षेत्र में धक्का मुक्की तथा भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई।
बताया गया की स्थिति संभालने के लिए आयोजन समिति के सदस्य और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसी दौरान भीड़ के दबाव में एक युवक की तबीयत बिगड़ने और उसके बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है। उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाद में चीर हरण प्रस्तुति के दौरान मंच की दिशा में एक युवक द्वारा चप्पल फेके जाने की घटना हुई जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ी और विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर संबंधित व्यक्ति को अपने साथ लेकर आगे की कार्यवाही के लिए थाने पहुंचाया। हालांकि घटना से जुड़े व्यक्ति की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की अधिकारिक पुष्टि
संबंधित जांच और पुलिस कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।
लगातार बिगड़ते माहौल और सुरक्षा कारणों को देखते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम को बीच में ही बंद करने का निर्णय लिया। घटना के बाद बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और मंचीय अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।