Breaking
सुशासन तिहार केवल आयोजन, धरातल पर बेबस किसान – ताम्रध्वज साहूसहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहूनगर पंचायत उतई में सुशासन तिहार दुर्ग ग्रामीण विधायक द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकनी व बालिकाओं को सुरक्षा किट बांटी गई पाटन जनपद पंचायत उपचुनाव में भाजपा की बुरी तरह से हार – दिग्गज नेताओं की मेहनत भी काम न आई सुशासन तिहार एक ढोंग है – पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहूशीर्षक: महेन्द्र कुमार साहू ने जन्मदिन धान संग्रहण केंद्र सेलूद में किया पौधरोपण, ‘खबरनामा ग्रुप’ की अभिनव पहल से जुड़ेथनौद सुशासन तिहार में बवाल शिकायत लैकर पहुंचे भाजपा नेता से दुर्ग जनपद CEO बोले जो करना है कर लो विधायक के सामने ऊंगली दिखाकर धमकाया थनौद सुशासन तिहार में बवाल शिकायत लैकर पहुंचे भाजपा नेता से दुर्ग जनपद CEO बोले जो करना है कर लो विधायक के सामने ऊंगली दिखाकर धमकाया थनौद में सुशासन तिहार – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई छ ग. वक्फ बोर्ड की मुस्लिम समाज से बड़ी अपील – बकराईद पर खुले में नहीं होगी कुर्बानी सभी की आस्था का रखें ख्याल — डा. सलीम राज

Uncategorized

भगवान परशुराम की मुर्ति का हुआ अनावरण राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित अतिथियों ने किया अनावरण 

समाज प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित पालकों का हुआ सम्मान 

 

 

बलौदा बाजार 

भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की मुक्ति का अनावरण राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित अतिथियों ने कलेक्टर कार्यालय रोड स्थित चौक में किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने समाज के विकास के लिए बीस लाख रुपए व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को अतिथियों ने मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

 

मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आज मै हृदय से गौरवान्वित हूं कि मुझे भगवान विष्णु के छठवें अवतार व ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम की मुक्ति के अनावरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान परशुराम ने अपना फरसा तब उठाया जब अत्याचारियों का आतंक बढ़ गया और उन्होंने उनके नाश के लिए अपना शस्त्र उठाकर उनका संहार कर मानव जाति की रक्षा की। ब्राह्मण वेद पुराण का ज्ञाता हैं और जन्म से लेकर मृत्यु तक उनकी आवश्यकता पड़ती है। आज चाहे भागवत कथा हो या रामायण कथा ब्राह्मण हमें रास्ता दिखाने का काम वेद-पुराणों के माध्यम से करते हैं। मैं सौभाग्यशाली शाली कि मुझे जिन्होंने शिक्षा दी वे भी ब्राह्मण है । एक सच्चे ब्राह्मण के अंदर छल-कपट नहीं होता है वह कभी कभी कठोर शब्द बोलते हैं पर उस कठोर शब्द पर ध्यान दें तो वे हमें रास्ता दिखाने का काम करते हैं ताकि हम पथभ्रष्ट न हो। आज आप सभी के आशीर्वाद मार्गदर्शन से विधायक फिर मंत्री बना हूं आगे भी आशीर्वाद बनाए रखियेगा यही कामना है। आज समाज ने मुझसे भी कुछ मांग किया है तो बीस लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं। और आगे भी जो आवश्यकता होगी हम पूरा करेंगे।

 

भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने उपस्थित समाज को कहा कि ब्राह्मण होना और ब्राह्मण कुल में जन्म लेना ही बहुत बड़ी बात है और ब्राह्मण कुल में अवतार लेने देवता भी तरसते हैं। ब्राह्मण अपने लिए वरन् सम्पूर्ण समाज को दिशा दिखाने का काम करता है। और जब भी सुखदूख हो हमेशा सहयोग के लिए आगे रहता है।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने उपस्थित लोगों को प्रणाम करते हुए कहा कि हमें ब्राह्मण होने पर गर्व है पर हमें हमारे संस्कार को नहीं भुलना चाहिए। हमें हमारे धर्म को नहीं भुलना चाहिए आज हमें कोई सम्मान दे रहा है तो हमारे कर्म और हमारे आचरण और हमारे चरित्र को देखकर दे रहा है इसलिए हमें चरित्र को हमेशा शुद्ध रखना चाहिए ताकि लोग हमारा अनुसरण कर सके।

 

समाज के अध्यक्ष श्याम शुक्ला ने कहा कि आज हम समस्त ब्राह्मण समाज की मांग पूरी हुई है जो हमारे माननीय अतिथियों के द्वारा हमारे आराध्य देव भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण हुआ है। साथ ही हम सबके लाडले विधायक व मंत्री टंकराम जी ने हमें २० लाख रुपए भी प्रदान किया है ताकि समाज विकास की दिशा में आगे बढ़ सके इसके साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। मैं आये हुए समस्त अतिथियों हमारे समाज के समस्त प्रबुद्धजनो का दिल से धन्यवाद देता हूं कि आप सब हमारे इस पुण्यात्मक कार्यक्रम के साक्षी बने हैं।

समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा समाज के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उच्च स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता परिवार सहित स्कूल व समाज का नाम रौशन करने वाले छात्र-छात्राओं का भी सम्मान मेडल पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया।

 

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मंच पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, बलौदा बाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, नगरपालिका अध्यक्ष भाटापारा अश्वनी शर्मा, ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी, ललित मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। अतिथियों का सम्मान स्वागत समाज के अध्यक्ष श्याम शुक्ला, सचिव सहित समाज के युवाओं, महिलाओं के साथ भाटापारा, तिल्दा,पलारी, लवन, कसडोल विकासखंड से समाज प्रमुखों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों का शाल श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया वहीं समाज में सक्रिय भूमिका निभाने पर प्रवीण पाण्डेय का भी सम्मान समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ सदस्य विष्णुधर दीवान व महिला सचिव श्रद्धा मनोज दुबे ने किया।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *