Breaking
सुशासन तिहार केवल आयोजन, धरातल पर बेबस किसान – ताम्रध्वज साहूसहकारी समितियों का दौरा करेंगे ताम्रध्वज साहूनगर पंचायत उतई में सुशासन तिहार दुर्ग ग्रामीण विधायक द्वारा गर्भवती माताओं को सुपोषण टोकनी व बालिकाओं को सुरक्षा किट बांटी गई पाटन जनपद पंचायत उपचुनाव में भाजपा की बुरी तरह से हार – दिग्गज नेताओं की मेहनत भी काम न आई सुशासन तिहार एक ढोंग है – पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहूशीर्षक: महेन्द्र कुमार साहू ने जन्मदिन धान संग्रहण केंद्र सेलूद में किया पौधरोपण, ‘खबरनामा ग्रुप’ की अभिनव पहल से जुड़ेथनौद सुशासन तिहार में बवाल शिकायत लैकर पहुंचे भाजपा नेता से दुर्ग जनपद CEO बोले जो करना है कर लो विधायक के सामने ऊंगली दिखाकर धमकाया थनौद सुशासन तिहार में बवाल शिकायत लैकर पहुंचे भाजपा नेता से दुर्ग जनपद CEO बोले जो करना है कर लो विधायक के सामने ऊंगली दिखाकर धमकाया थनौद में सुशासन तिहार – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई छ ग. वक्फ बोर्ड की मुस्लिम समाज से बड़ी अपील – बकराईद पर खुले में नहीं होगी कुर्बानी सभी की आस्था का रखें ख्याल — डा. सलीम राज

बलौदा बाजार में आगजनी की घटना

आग ने मचाया तांडव लाखों रुपए के किराना सामान जलकर खाक।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 

 

 

 

दमकल की धक्का प्लेट गाड़ियों पर भी उठे सवाल 

 

 

बलौदा बाजार // बलौदा बाजार के लवन रोड स्थित दीपल टेडर्स में बीती रात भीषण आग लग जाने से दुकान व गोदाम में रखे लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गए। वहीं बिल्डिंग भी आग की तेज तपीश से जगह जगह से फट गई है जिससे व्यापारी को करोड़ों रुपए का नुक़सान उठाना पड़ा है।

 

व्यापारी के गोदाम में तेल घी के पीपे रखें होने से आग बहुत तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगने की सूचना दुकान मालिक को रात्रि लगभग तीन बजे पड़ोसियों द्वारा लगी जिसके बाद फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई।

 

बलौदा बाजार की फायर टीम के साथ सीमेंट संयंत्र से फायर ब्रिगेड टीम काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

आग की भयावहता 

 

आग इतनी भयावह थी नजदीक जाना मुश्किल हो रहा था जिससे आग बुझाने में भी दिक्कत आ रही थी। वहीं काफी दुर से उसका धुआं देखा जा सकता है।

आसपास के सीमेंट संयंत्र ने किया सहयोग 

आग लगने की सूचना जैसे ही दमकल विभाग को मिला वह तत्काल घटनास्थल पहुंचे वहीं एसडीएम प्रकाश कोरी ने सभी सीमेंट संयंत्र को तत्काल दमकल वाहन और टीम भेजने कहा जिसपर तत्परता से सभी सीमेंट संयंत्र फायर टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं रायपुर से भी फायर ब्रिगेड की फोम बुलाया गया जिससे आग पर काबू पाया जा सका।

 

शार्ट सर्किट हो सकता है कारण 

आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है पर आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट हुआ होगा और गोदाम में तेल घी के पीपे और किराना का सामान रखें होने से आग काफी तेजी से फैली और देखते ही देखते पूरा गोदाम में फ़ैल गई। फिलहाल बताया जा रहा है कि लाखों रुपए के किराना सामान गोदाम में रखा था जलकर खाक हो गया है वहीं गोदाम की बिल्डिंग को क्षति पहुंची जिससे व्यापारी को करोड़ों रुपए का नुक़सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

कोतवाली की मौके पर पहुंची 

आग लगने की सूचना किसी ने डायल ११२ में दी जिसके बाद तत्काल टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था बहाल किया साथ ही कंट्रोल रूम सहित कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई ।

 

फायर ब्रिगेड टीम धक्का प्लेट निकली 

 

बलौदा बाजार फायर ब्रिगेड टीम की एक गाड़ी धक्का प्लेट निकली जिसे धक्का देकर स्टार्ट किया गया जिसपर लोगों ने सवाल खड़ा कर दिया है कि इतना बड़े जिले में इस तरह की व्यवस्था समझ से परे है। जहां शासन एक तरफ विकास की बात कहती हैं वहीं आवश्यक संसाधनों के देखरेख में ध्यान नहीं दे रही है।

 

दुकान मालिक विकास आगेचई ने बताया कि रात्रि नौ बजे के आसपास दुकान गोदाम बंद कर घर गये थे रात चार बजे के आसपास पड़ोसी से सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है जिसके बाद तत्काल दुकान पहुंचे । आग इतनी भयावह रूप ले ली कि आग पर काबू पाने में दिक्कत हो रही है गोदाम में किराना का सामान भरा था कितने का नुक़सान हुआ यह बता पाना मुश्किल है गोदाम में रखे सामान सबकुछ जल गया है।

 

प्रशासन भी मौके पर पहुंचे

बलौदा बाजार एसडीएम प्रकाश कोरी सहित तहसीलदार व उनकी टीम भी आगजनी के स्थान पर पहुंच जांच कार्यवाही किया।

 

देखना अब यह होगा कि लगातार आगजनी की घटनाएं बढ़ रही है पर जिस प्रकार से दमकल टीम को साधन सुविधा मिलनी चाहिए नहीं मिल पा रही है वहीं वाहनों के रखरखाव पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे वाहन खराब हो रहे हैं । देखना होगा कि प्रशासन इस पर किस तरह सुधार लाती है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *