Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

Uncategorized

बिना सूचना बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, सुशासन तिहार में सौंपा जाएगा ज्ञापन

रिसामा, मतवारी, चिरपोटी एवं मचांदूर क्षेत्र के नागरिकों ने विद्युत व्यवस्था सुधारने की उठाई मांग

 

 

 

अंडा // जनपद पंचायत दुर्ग के क्षेत्र क्रमांक 24 अंतर्गत ग्राम पंचायत रिसामा, मतवारी, चिरपोटी एवं मचांदूर में बिना किसी पूर्व सूचना एवं जानकारी के लगातार की जा रही विद्युत कटौती से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार बिजली बंद होने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है तथा घरेलू कार्य एवं छोटे व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं।

 

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई बार घंटों तक बिजली बंद रहती है, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा न तो पूर्व सूचना दी जाती है और न ही समस्या के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

उक्त समस्या के निराकरण एवं नियमित, सुचारु तथा सूचना सहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 अभियान के अंतर्गत दिनांक 18 मई 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

जनपद सदस्य ढालेश साहू ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में लगातार अव्यवस्था स्वीकार्य नहीं है। आम जनता को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए विद्युत विभाग को जवाबदेही के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित में आगे व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *