Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

आमरण अनशन से जागा प्रशासन

आमरण अनशन से जागा प्रशासन, रिसामा-उतई सड़क निर्माण कार्य का तत्काल टेंडर जारी 

विभाग ने 15 जून तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया भरोसा, क्षेत्र में हर्ष व्याप्त

 

 

 

अंडा // ग्राम रिसामा से उतई पहुंच मार्ग में रेलवे बोगदा पुल से मुख्य मार्ग तक लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार उठाई जा रही आवाज अब असर दिखाने लगी है। जनपद सदस्य ढालेश साहू द्वारा आमरण अनशन की घोषणा के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण कार्य का तत्काल टेंडर जारी कर दिया गया।

 

ज्ञात हो कि उक्त सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार जिला प्रशासन को आवेदन सौंपे गए तथा जनपद पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा में भी लगातार मुद्दा उठाया गया था। इसके बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी थी।

 

ढालेश साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता के दबाव एवं आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण हेतु टेंडर जारी होना जनआवाज और संघर्ष की बड़ी जीत है।

 

उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा 15 जून तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने का भरोसा दिया गया है। चूंकि सड़क का अधिकांश कार्य पूर्व में पूर्ण हो चुका है एवं केवल डामरीकरण कार्य शेष है, इसलिए क्षेत्रवासियों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है।

 

उक्त मांगों को लेकर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सक्षम अधिकारी नायब तहसीलदार ढाल सिंह बिसेन को ज्ञापन भी सौंपा गया तथा सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई।

 

ढालेश साहू ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य धरातल पर प्रारंभ होकर पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक क्षेत्रवासी निगरानी जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशासन से गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

इस दौरान जनपद सदस्य ढालेश साहू,योगिता चन्द्राकार, प्रशांत पाण्डेय, बुधार पाल, बालाराम साहू, डिलेश साहू, ओमप्रकाश ढींवर, कमल साहू, तीर्थ चन्द्राकार, हेमुराम साहू, मनोज साहू, नितेश साहू, गरीब साहू, आत्माराम पटेल, पंकज पांडेय, किर्तन कुमार, अनिता शर्मा, गंगोत्री साहू, सत्वंती धनकर, सुनिता धनकर, कांति साहू, भानू पटेल, रेवती साहू, लता धनकर, टुपेश‌ यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा – दुर्ग

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *