Breaking
शिवोम् विद्यापीठ सांकरा ने कक्षा 12वीं सीबीएसई परीक्षा में लहराया परचम11 महीनों से गुम हुई मां को सामने देखते ही बेटी मां के चरणों में गिर पड़ी बेहद ही मर्मस्पर्शी दृश्य मवेशी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा — चिरपोटी गांव से भैंस चोरी कर भाग रहे 4आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार,एक नाबालिग भी शामील रायपुर : छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्तीसुशासन तिहार 2026: कुछ शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधनराष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान , शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहलसिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत — सरकार ने 36 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की शोक समाचार ,रामायण के पुराना टीकाकार नहीं रहें लंबे समय से बीमार थे आज घर में शाम को निधन हो गया*शोक समाचार , रामायण के पुराना टीकाकार नहीं रहें लंबे समय से बीमार थे आज घर में शाम को निधन हो गयामनगटा स्थित स्वीमिंगपूल में करेंट फैलने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत

मवेशी चोरी का मामला

मवेशी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा — चिरपोटी गांव से भैंस चोरी कर भाग रहे 4आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार,एक नाबालिग भी शामील 

सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग  Ⓜ️9179799491

 

अण्डा // जिले में अवैध पशु तस्करी और मवेशी चोरी के खिलाफ दुर्ग पुलिस की मुहिम रंग ला रही है। थाना अण्डा अंतर्गत ग्राम चिरपोटी में ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मवेशी चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार मुख्य आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

 

 

मिली जानकारी अनुसार, 12 मई 2026 को ग्राम चिरपोटी के सिरसिदा खार रेलवे बोगदा पुलिया के पास से कुछ लोग टाटा एस वाहन (छोटा हाथी) क्रमांक CG 04 JC 2612 में चोरी की भैंसें लादकर भाग रहे थे। ग्रामीणों को संदेह होने पर उन्होंने बोरीगारका के पास वाहन को रोक लिया। पूछताछ के दौरान वाहन चालक और उसके साथियों ने मवेशियों को चोरी कर ले जाना स्वीकार किया।

 

घटना की सूचना मिलते ही अण्डा पुलिस ने बीएनएस (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी अवतार सिंह उर्फ बाउ और भूपेंद्र कुमार महार ने बताया कि उन्होंने स्थानीय साथियों के साथ मिलकर इस चोरी की योजना बनाई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस सफल कार्यवाही में सउनि सुन्दर लाल नेताम के नेतृत्व में सउनि राजेश साहू, प्रधान आरक्षक दिलीप राउत और आरक्षक जयप्रकाश, पवन नौरंगे, रूपेश कोमा, अजय चंद्राकर, तेजेश्वर साहू व संदीप कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।

 

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मवेशी चोरी या किसी भी संदिग्ध वाहन की गतिविधि दिखने पर तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को सूचित करें। अवैध पशु तस्करी में शामिल लोगों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगा।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *