देवांगन भोजनालय में भयंकर आग – सारा सामान जलकर राख हुआ

अंडा // दुर्ग //
रविवार को अर्जुंदा बस स्टैंड के पास स्थित देवांगन भोजनालय में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर खाक हो गई।आग इतनी तेजी से फैली की आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोपहर के समय अचानक आग लगी और कुछ ही मिनट में पूरे भोजनालय को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी की दुकान के अंदर रखा सामान बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की
तीव्रता इतनी अधिक होने के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। बाद में सूचना देने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
आगजनी से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।आशंका जताई जा रही है कि सार्ट सर्किट या गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्या इसके हो सकते है।पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है ।वहीं लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन संसाधनों को और अधिक मजबूत करने की मांग की है।