अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार

सह संपादक एम डी युसुफ खान
अंडा // 30 अप्रैल 2026
जिले के अंडा थाना क्षेत्र में बीती रात आपसी विवाद के चलते युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई ।घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके साथियों को भी चोटें आई है।
अंडा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 30 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे ग्राम कुथरेल अंडा और चिंगरी के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया इस दौरान चिंगरी निवासी कुलदीप साहू ,खेमराज खुटेल और एक अपचारी बालक ने जनक चंद्राकर एवं उसके 5,6 साथियों पर हाथ मुक्कों और कटर से हमला कर दिया। हमले में जनक चंद्राकर को गंभीर चोटे आई है। जिनका उपचार जारी है वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।डॉक्टर ने फिलहाल जनक की स्थिति को खतरे से बाहर बताया है
घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही करते हुए आरोपी खेमराज खुटेल और कुलदीप साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है । अंडा पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।





