सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर

सह संपादक एम डी युसुफ खान
दुर्ग // अंडा //
Ⓜ️ 9179799491
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के संबंध मे आपतिजनक एवं तथ्य हीन वीडियो पोस्ट करने वालो के खिलाफ FIR दर्ज करने सैक्डो कार्यकर्ता अंडा थाना पहुँचे l कार्यकर्ताओ ने FIR दर्ज करवाते हुए कहा की कांग्रेस के राष्ट्रीय महा सचिव, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो छत्तीसगढ़ के अश्मिता , संस्कृति एवं सभ्यता के लिए पहचाने जाते हे, जिन्हे छत्तीसगढ़ वासी जन नेता के रूप मे स्वीकारते है, ऐसे व्यक्तित्व के पीछे असत्य, भ्रामक, करने वाली सामग्री इंस्टाग्राम आईडी मे डालना राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हे एवं जनमानस को गुमराह करने की एक साज़िश हे जिससे छत्तीसगढ़ के जनता आक्रोशित है l कार्यकर्ताओ ने FIR कर संबंधित व्यक्तियों को RET एक्ट के तहत एवं अन्य उपयोगी धाराओ के तहत तत्काल गिरफ़्तर कर कड़ी से कड़ी कानूनी कारवाही की माँग कीl कार्यकर्ताओ ने यह भी कहा की भविष्य मे इस प्रकार की फेक एवं AI generated आपत्ति जनक सामग्रियों का प्रसार पर रोक लगाने हेतु कदम उठाये जाए एवं संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाए अन्यथा कारवाही न होने पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा l इस अवसर पर इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दूर ग्रामीण के अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख के नेतृत्व मे विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के उपाध्यक्ष टिकेश्वरी लाल देशमुख सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं केश कला बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष नंदकुमार सेन एवं जनपद पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष राकेश हिरवानी, एवं कांग्रेस कमेटी के सेक्टर प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र साहू ,बैकुंठ महानंद तथा ग्राम अंडा के सरपंच दिग्विजय सिंहा,एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं गांव के प्रधान प्रवीण चंद्राकर, नवनीत चंद्राकर ,सहित प्रशांत पांडे ,जितेंद्र यादव, राजू निर्मल्कर, भूपेश हरमुख्, संदीप चंद्राकर , डॉ. जे.डी.चेलक्, तेज राम चौहान,भूपेश यादव, बुधार पाल, संतोष पल, खामराज साहू, जयभुषं साहू, आत्मा पटेल, रमेश साहू, चुरामन साहू कौशल महलांग चद्रशेखर साहू आदि सैक्डो संख्या मे लोग उपस्थित थे l