Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

युवक ने फांसी लगाई

रनचिरई थाना क्षेत्र के अचौद निवासी एक युवक बटरेल नर्सरी में फांसी के फंदे पर लटका मिला 

 

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

 

अंडा – दुर्ग 

Ⓜ️9179799491

 

रनचिरई // थाना रनचिराई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अचौद के एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अचौद निवासी 30 वर्षीय उपेन्द्र कुमार निर्मलकर ने अपने गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम बटरेल स्थित एक नर्सरी में पेड़ पर प्लास्टिक रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार को अपनी मां को दोपहिया वाहन से ग्राम कंवर स्थित रिश्तेदार के घर छोड़ने गया था। वहीं से लौटते समय उसने यह कदम उठाया।

 

घटनास्थल के पास युवक की दोपहिया वाहन खड़ी मिली, साथ ही शराब की बोतल और डिस्पोजल भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार युवक ने आत्महत्या से पहले शराब का सेवन किया होगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो मदद लेना महत्वपूर्ण है—नजदीकी व्यक्ति, परिवार या पेशेवर सहायता से संपर्क करना जीवन बचा सकता है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *