Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

अक्षय तृतीया पर पुतरा पुतरी विवाह

अक्षय तृतीया पर महावीर चौक ग्राम चिंगरी में पुतरी- पुतरा विवाह का भव्य आयोजन

 

L

अंडा // 

महावीर चौक ग्राम चिंगरी में अक्षय तृतीया के अवसर पर पुतरी- पुतरा विवाह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में गांव के महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने मिलकर विवाह की रस्मों को पूरा किया। गडुवा बाजा के साथ,बैल गाड़ी में बारात नीकाल कर विवाह का मजा लिया गया। यह आयोजन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित किया गया, जो कि हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि है।

इस पावन अवसर पर, बच्चों ने अपने खिलौनों (पूतरा-पुतरी) का विवाह रचाया, जिसमें उन्होंने पूरी रीति-रिवाजों के साथ हल्दी-कुमकुम लगाकर, उन्हें नए वस्त्र पहनाकर और मंगल गीत गाकर वैवाहिक अनुष्ठान संपन्न किए। इस समारोह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की गई, और मान्यता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य और पूजन का फल अक्षय होता है।

इस पावन अवसर को संपन्न करने में चांदनी देशमुख,कांति साहू,कुंज बाई देशमुख,अनुशुइया यादव,कुमारी देशमुख,कीर्ति यादव,सुनीता देशमुख,मिथलेश साहू,उमा बाई साहू,भीगी यादव,गरिमा साहू,राजकुमार साहू, रूपराम साहू,देवान देशमुख,सेवक राम साहू,एवम अन्य ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *