24 गांवों की उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान
बीजेपी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मुख्य आतिथ्य में

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान
अंडा – दुर्ग //
जनपद पंचायत दुर्ग के तत्वावधान में आज रविवार को ग्राम नगपुरा स्थित पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में रसोइया संघ, बिहान समूह, BRP CRP, बैंक सखी, कृषि सखी, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू ने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी बेटियों को सुरक्षित रखें। उन्होंने दृष्टांत के माध्यम से आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी सुकदेव देवांगन ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। “जिस घर में महिला नहीं होती, वह घर विरान हो जाता है। नारी के बिना सरकार की कोई भी योजना पूर्ण नहीं हो सकती।” उन्होंने अल्प समय में कार्यक्रम की सफल तैयारी के लिए सभी आयोजकों और सहयोगियों को बधाई दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने क्षेत्र के 24 गांवों की महिलाओं को संबोधित करते हुए झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, अवंति बाई लोधी, अहिल्या बाई होल्कर जैसी वीरांगनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की अधिकांश योजनाएँ महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाई जा रही हैं, जो उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बना रही हैं।
इस अवसर पर जिला मंत्री गिरेश साहू, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत सभापति मुकेश बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, जिला संयोजक मछुवारा प्रकोष्ठ शिव निषाद, नगपुरा सरपंच सरोज रिगरी, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर यादव, विनोद साहू भाजयुमो अध्यक्ष, रामकली साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष, दिव्या साहू उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, चमन यादव महामंत्री भाजयुमो, सुकदेव देवांगन, बीजेपी सक्रिय कार्यकर्ता मनीष पठारी, पूर्व जनपद सदस्य भाना ठाकुर, शिव कुमारी वैष्णव, पंचगन आकाश सेन, संजय, खिलेंद्र, कल्याणी साहू उपस्थित रहे।