भूमिहीन को दस हजार की सौगात
अंत्योदय का संकल्प : भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर //
CM विष्णुदेव साय सरकार ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत प्रदेश के करीब 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को बड़ी आर्थिक सहायता देने जा रही है।
CM साय कल बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों के खातों में प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये की दर से कुल 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि अंतरित करेंगे। भाजपा नेताओं ने योजना की जमकर तारीफ की है।
प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि, 25 मार्च को बलौदाबाजार की धरती से जब CM विष्णुदेव साय राशि अंतरित करेंगे, तो वह छत्तीसगढ़ के ‘न्याय और सुशासन’ की गूंज होगी।