Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

12 हिंदी पेपर रद्द

कक्षा 12वीं हिंदी परीक्षा रद्द, 10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा

 

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

 

 

रायपुर // छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 14 मार्च 2026 को आयोजित हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में लीक होने के दावे सामने आए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल ने इसकी जांच कराई। जांच के दौरान साइबर थाने में लिखित सूचना दी गई और सिटी कोतवाली में FIR भी दर्ज की गई। इसके बाद 23 मार्च 2026 को हुई परीक्षा समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

निर्णय के अनुसार, 14 मार्च को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को पुनः आयोजित की जाएगी।

मंडल ने सभी संबंधित अधिकारियों और छात्रों को इस संबंध में सूचना जारी कर दी है और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *