Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम

Uncategorized

पेंशन योजना के पात्र हितग्राहियों को चार माह से राशि का भुगतान नहीं- ढालेश साहू

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

अंडा – दुर्ग //

*जिला प्रशासन दुर्ग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल*,

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत आने वाले दुर्ग जिले के हजारों पात्र हितग्राही पिछले चार महीनों से अपनी पेंशन राशि के लिए भटकने को मजबूर हैं। नवंबर 2025 से अब तक वृद्धजन, विधवा महिलाएं एवं दिव्यांग हितग्राहियों के बैंक खातों में पेंशन राशि जमा नहीं होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

*प्रशासनिक उदासीनता पर आक्रोश:*
इस गंभीर विषय पर जनपद क्षेत्र के जनपद सदस्य व किसान नेता ढालेश साहू ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार त्वरित भुगतान और डिजिटल व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर दुर्ग जिले में हितग्राहियों को महीनों तक अपनी ही राशि के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हितग्राही लगातार जनपद पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल तकनीकी समस्या या बजट के अभाव का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता है।

उन्होंने इसे प्रशासन की गंभीर लापरवाही एवं संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि इस कारण बुजुर्गों को अपनी दवाइयों एवं दैनिक जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है।

*इन योजनाओं का भुगतान है लंबित:*
जिले में मुख्य रूप से निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत भुगतान लंबित है:- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था, विधवा एवं नि:शक्तता पेंशन योजना- मुख्यमंत्री पेंशन योजना- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना शामिल हैं

*प्रशासन से मांग:*
ढालेश साहू ने जिला कलेक्टर दुर्ग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व के पूर्व सभी लंबित भुगतान सुनिश्चित किए जाएं, ताकि गरीब परिवारों को राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रशासन से अपील की कि कागजी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर युद्ध स्तर पर भुगतान की कार्यवाही पूर्ण की जाए।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *