महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंडा हाईस्कूल में परियोजना स्तरीय बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान
अंडा – दुर्ग //
महिला एवं बाल विकास विभाग के एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के गौरव ग्राम पंचायत अंडा (गांधीनगर) के शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परियोजना स्तरीय बाल विवाह प्रतिषेध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन तथा अध्यक्षता जनपद पंचायत सदस्य अजीत चंद्राकर के द्वारा किया गया। विशेष अतिथि ग्राम सरपंच दिग्विजय सिन्हा,प्राचार्य श्रीमती सीमा जाम्बुलकर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के साथ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया,तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के बारे में संक्षिप्त चर्चा की गई।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन ने विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, कुपोषण मुक्त अभियान एवं बाल विवाह प्रतिषेध अभियान जैसे विभिन्न जन जागरुकता कार्यक्रम की सराहना की,उन्होंने परिवार के लोगों को अपने बच्चों को समय देने और आपस में बात साझा करने हेतु कहा ताकि बच्चे अपने परिवार व अपने समाज के प्रति कृतज्ञ हो। अजीत चंद्राकर जी ने विभागीय योजनाओं और कार्यकर्ता सहायिका के कार्यों की सराहना की। सरपंच सिन्हा जी के द्वारा वर्तमान समय में मोबाइल के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया।साथ ही अभिभावकों को बच्चो से जुड़ने उनसे बच्चो की दिनचर्या साझा करने कहा ताकि वे गलत दिशा में न भटक पाए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर साक्षी ठाकुर द्वारा HPV वैक्सीन के बारे मे जानकारी दी जो कैंसर के बचाव के लिए 14 वर्ष से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क जिला स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगाया जा रहा है। उच्चतर माध्यमिक शाला की प्राचार्य श्रीमती जांबुलकर ने बच्चों को स्कूल की अन्य गतिविधियों के साथ साथ पढ़ाई में विशेष ध्यान देने की सलाह दी जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।
पुलिस विभाग की रक्षा टीम से उप निरीक्षक संगीता मिश्रा द्वारा साइबर अपराध से बचने, डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ भी नहीं होता। उसके प्रति सजग रहने के बारे में जानकारी दी गई।
अधिवक्ता श्रीमती विभा मिश्रा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे मे जानकारी दी बेटियों के साथ साथ बेटों को भी संस्कार देने की बात कही।
POSCO ACT के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जो लैंगिक अपराधों से पीड़ित हैं, उस संबंध में कानूनी जानकारी दी गई।कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती सोनल सोनी और श्रीमती चंद्रकला वर्मा के द्वारा किया गया। अंडा पंचायत के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तारिणी,शकून, दीपिका, द्रोपती, उषा, सहायिका जुलेखा बेगम, कुसमा, गिरिजा, रीना, धर्मिन को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।छोटे छोटे बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।सभी बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीण जन को बालविवाह प्रतिषेध का शपथ दिलाया गया ।सभी अतिथियों एवं अतिथि वक्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन परियोजना अधिकारी श्रीमती ऊषा झा मैडम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण जन उपस्थित रहे।




