Breaking
गुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रमदुर्ग ग्रामीण की बिजली समस्या पर गरमाया माहौल, विधायक के विरोध में पुतला दहन प्रस्तावित*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग द्वारा उतई सेक्टर के मंगल भवन में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन 

महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण अभियान

नगपुरा में महिला एवं बाल विकास विभाग का कुपोषण मुक्त अभियान कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन हुई शामील 

 

रिपोर्टर – एम डी युसुफ खान

 

अंडा // दुर्ग // नगपुरा //

 

एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण की परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा के मार्गदर्शन में ग्राम नगपुरा में कुपोषण मुक्त अभियान कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक विद्यालय के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन तथा विशेष अतिथि में सरपंच सरोज रिगरी ,पंच डोमेश्वरी देवांगन ,कमला देवांगन, तथा अन्य अतिथि में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर नरेंद्र जैन, डॉक्टर आदित्य श्रीवास्तव, अधिवक्ता विभा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत सम्मान से किया गया। परियोजना अधिकारी दुर्ग ग्रामीण श्रीमती उषा झा ने बताया कि दुर्ग ग्रामीण के सभी 232 आंगनवाड़ी को कुपोषण मुक्त करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सबसे पहले वजन एवं ऊंचाई के आधार पर कुपोषित बच्चों की पहचान, पालकों को पोषण स्तर की जानकारी देना, पालक बैठक,समुदाय आधारित प्रबंधन करके कुपोषण को जड़ से खत्म करने का प्रयास शामिल है।तत्पश्चात सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती इंदु मिश्रा के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता विभा मिश्रा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार के बारे में जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर श्रीवास्तव ने नए एचपीवी वैक्सीन के बारे में जानकारी दी जो 14 से 15 वर्ष के बीच के बच्चियों को लगाई जाएगी जिससे भविष्य में गर्भाशय एवं स्तन कैंसर से बचाव होगा। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष के द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान हेतु शपथ दिलाई गई तथा ग्राम पंचायत को कुपोषण मुक्त करने हेतु सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया।कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम पुरस्कार रोहिणी देशमुख द्वितीय पुरस्कार बमलेश्वरी उमरे एवं तृतीय पुरस्कार बसंती ने प्राप्त किया व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गीता द्वितीय पुष्पा एवं तृतीय प्यारी को प्राप्त हुआ।SIR कार्य में सबसे पहले कार्य पूर्ण करने वाली रोहिणी देशमुख सुशीला एवं चमेली पारकर को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया भाग लिए सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

गर्भवती माताओं आरती यादव रजनी महंते राजेश्वरी शकुन साहू दुर्गा रानी का गोद भराई का कार्यक्रम किया गया वहीं 6 माह पूर्ण किए हुए बच्चों दिव्यांश चैतन्य तेजस राजीव अर्पिता का अन्नप्राशन का कार्यक्रम किया गया सुपोषित बच्चों देवीशा ओमेश और रश्मि के पालकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक गीतांजलि भैसारे तृप्ति शर्मा आसपास की कार्यकर्ताएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला किशोरी बालिका की उपस्थिति रही।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *