साहू समाज संगठन चुनाव रिसाली
तहसील साहू संघ रिसाली कमाता साहू बने अध्यक्ष
साहू समाज संगठन चुनाव में दिखा भारी उत्साह

भिलाई नगर। रिसाली नगर के भवन में रविवार को भारी उत्साह के साथ मतदान संपन्न हुआ। 921मतदाताओ में से 651 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल तेरह 13 राउंड हुए। जिसमे अध्यक्ष पद हेतु संतोष कुमार साहू को 290 मत डॉ कामता साहू को 351 मत मिले। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी के द्वारा डॉक्टर कामता साहू को 61मत से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की घोषणा किया गया।
