आवारा पशुओं सड़क दुर्घटना
सड़क बना मवेशियों का गौशाला हर रोज सड़क दुर्घटना में हो रही मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा लोगों की मौत होने का आंकड़े की बात करे तो सड़क दुर्घटना लोगो जाने ज्यादा जा रही है। इसमें से ज्यादादार मौत सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण हो रही है। इसकी मुख्या कारण मवेशी सड़क पर दिन में हो रात में सड़क पर ही उनकी जमावड़ा रहता है। चिकनी एवं साफ सुथरा होने के कारण सड़क पशुओं का गौशाला बन गया है। आज सुबह हमारी आंखों देखी नेवई एवं मरोदा के बीच में आवारा पशुओं के कारण स्कूटी सवार व्यक्ति की बड़ी दुर्घटना डिवाइडर में भिड़ंत होते होते बाल बाल बच गया। इसके लिए दुर्ग जिला प्रशासन को आवारा पशुओं के लिए बड़ी मुहिम चलाकर तत्काल उचित कदम उठाया जाना चाहिए। जिससे हजारों की संख्या में सड़क हादसे के कारण बेमौत को रोका जा सकता है।