शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में विदाई समारोह का आयोजन हुआ
युक्तिकरण के तहत धमधा ब्लाक स्थानांतरण होने पर सहायक शिक्षक हुसैन पाटिल के सम्मान में स्कूल स्टॉप ,स्कूली बच्चों एवं शाला प्रबंधन के द्वारा बिदाई समारोह का आयोजन रखा गया।

पाटन। पाटन ब्लाक के शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल में युक्तिकरण के तहत स्थानांतरण हुए। सहायक शिक्षक हुसैन पाटिल के सम्मान में विदाई भव्य रूप से स्कूल स्टॉप एवं शाला प्रबंधन समिति के द्वारा आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच भुनेश्वर साहू , विशेष अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनकीराम वर्मा , विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं पत्रकार दिलीप कुर्रे , शिक्षाविद् रामचंद्र जांगड़े ,प्रधानाध्यापक मुकेश साहू , पूर्व जनपद जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रावती कुर्रे थे।
इसके पूर्व नए शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते सरपंच भुनेश्वर साहू ने कहा पाटिल सर का दूसरे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। वह अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे थे।कार्यक्रम को संबोधित करते विद्यालय के प्रधान पाठक मुकेश कुमार साहू ने कहा कि मेरे एक अच्छे सहयोगी शिक्षक का इस शाला से स्थानांतरण होना निश्चित रूप से उनके कमी शायद ही पूरा हो पाएगा। उन्होंने हमेशा स्कूल के हर काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने काम को करते आ रहे थे। उन्होंने आगे कहा मैने जब भी उनको स्कूल सम्बंधित काम को बोलते थे। वह उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करते थे।

कार्यक्रम को समाजसेवी एवं पत्रकार दिलीप कुर्रे ने कहा कि हुसैन पाटिल ने हमेशा हमारे इस विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल कूद में उनके अग्रणी भूमिका रही है। आज उनको हम सब भारी मन से विदाई दे रहे है। जिससे ऐसा लग रहा है मानो कोई अपने परिवार के सदस्य हमेशा के लिए बिछड़ रहे है। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक रोशन साहू कुमार ने किया।इस अवसर पर सरपंच भुनेश्वर साहू, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनकीराम वर्मा, समाजसेवी एवं पत्रकार दिलीप कुर्रे , प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार साहू , सहायक शिक्षक रोशन साहू पतोरा संकुल संवयक प्रतिनिधि कश्यप ,शिक्षाविद रामचंद जांगड़े, पूर्व जनपद सदस्य चंद्रावती कुर्रे, शाला प्रबंधन समिति के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ओमबाई बारले, पंच रूपेश कुर्रे , पंच प्रतिनिधि विजय कुर्रे, निकेश्वरी, उत्तरा कुर्रे , गीता देशलहरे, राधा घृतलहरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।