शाला प्रवेश उत्सव
पीएम श्री प्रोन्नत शासकीय प्राथमिक शाला आदर्श नगर उतई में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

उतई। पीएम श्री प्रोन्नत शासकीय प्राथमिक शाला आदर्श नगर उतई में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नव प्रवेश बच्चों को मीठा,तिलक लगाकर गणवेश वितरित किया गया और 100 बच्चों को मैत्री महिला समिति रिसाली एवं अध्यक्ष,उपाध्यक्ष नगर पंचायत उतई के सहयोग द्वारा जूता एवं मौज दिया गया ।
इस कार्यक्रम में श्रीमती सरस्वती नरेन्द्र साहू अध्यक्ष ,श्री शिव नारायण देशमुख उपाध्यक्ष नगर पंचायत उतई , बीआरसी श्रवण सिन्हा, श्रीमती आशा यादव (अध्यक्ष) लाला राम साहू प्रधानपाठक, शिक्षक सुब्बा नायडू,मीना वर्मा,हेमलता देशमुख,एवं पार्षदगण नगर पंचायत उतई,पालकों आदर्श नगर उतई के उपस्थित में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


