Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

Uncategorized

ग्राम उफ़रा में हुआ हरिनाम कीर्तन एवं व्यसन मुक्त समाज अभियान का सफल आयोजन

पाटन। ग्राम उफ़रा में दिनांक 1 जून (रविवार) को संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन महुदा एवं इस्कॉन प्रचार केन्द्र महुदा के संयुक्त तत्वावधान में हरिनाम कीर्तन एवं व्यसन मुक्त समाज अभियान का भव्य आयोजन किया गया।

इस पावन कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज को नशामुक्त करने के इस संकल्प में भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था—गांव में भक्ति भावना को बढ़ावा देना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से युवाओं को दूर रखना।

कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन से हुई, जिसमें भक्तों ने आनंदपूर्वक संकीर्तन किया और पूरे ग्राम का वातावरण भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात व्यसन मुक्ति पर जागरूकता का संदेश देते हुए वक्ताओं ने नशे के दुष्परिणामों और इससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला।

इस अभियान में ग्राम उफ़रा की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू ने विशेष सहभागिता दी और समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए इस पुण्य कार्य में सहयोग किया। उन्होंने ग्रामवासियों से नशे से दूर रहने और बच्चों को संस्कारवान बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्कार वेलफेयर फाउंडेशन एवं IS प्रचार केन्द्र महुदा के सेवाभावी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समापन में सभी ग्रामवासियों ने नशा छोड़ने और नियमित संकीर्तन में भाग लेने का संकल्प लिया।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *