Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

अपराध

सरकारी स्कूल में चोरी, हेडमास्टर के ऑफिस से टीवी व लैपटॉप पार… इंडक्शन टॉप भी ले गए चोर

उतई।  उतई थाना क्षेत्र के डुंडेरा स्थित सरकारी स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल में प्रधान पाठक के ऑफिस में चोरी हुई है। यहां से चोरों ने टीवी, लैपटॉप व अन्य सामग्री चुरा ली। इस मामले में उतई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305-BNS, 331(4)-BNS तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

उतई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला डुण्डेरा की प्रधान पाठिका उर्वशी शर्मा ने बताया कि 29 मई की सुबह अपने स्टाफ के साथ स्कूल पहुंची तो देखा कि स्टोर रूम का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रधान पाठक के कक्ष में रखा स्मार्ट टीवी, डेल कंपनी का लेपटाप, स्टाफ रूम में रखे इंडक्शन बजाज कंपनी का एवं स्टोर रूम में रखे स्वछता सामाग्री किसी ने चुरा ली। 28 व 29 मई की रात को अज्ञात चोर ने सामान चुराया है। कुल 60 हजार रुपए का सामान चोरी किया गया। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *