Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

राजनीति

गांव के विकास हेतु पंचायती राज के सभी जनप्रतिनिधि गण पूरी ईमानदारी से सहभागिता प्रदान करें – ताम्रध्वज साहू

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलिहापुरी, पिसेगांव, चंदखुरी, कोनारी, भरदा, आछोटी, चिंगरी, विनायकपुर, अंडा, कुथरेल एवं भानपुरी में जन सम्पर्क दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन उनकी मदद कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ने कांग्रेस के संघठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओ से कांग्रेस पार्टी में नए लोगों के साथ महिलाओं एवं युवाओं को भी जोड़ने का आह्नान किया है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा की पंचायती राज के सभी जनप्रतिनिधि गण गांव के विकास में पूरी ईमानदारी से सहयोग करने का आह्वान किया  इसमें सभी ग्रामीणों की भागीदारी आवश्यक है, ताकि गांव को स्वच्छ, सुसज्जित और समृद्ध बनाया जा सके।गांव के विकास के लिए, सभी ग्रामीणों को मिलकर काम करना चाहिए और एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। श्री साहू ने पंचायती राज के सभी जनप्रतिनिधि गणों को कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल और सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। गांव में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी करनी चाहिए, ताकि वे गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप हों और भ्रष्टाचार न हो।गांव के विकास के लिए, समृद्धि भी महत्वपूर्ण है। लोगों को अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने का अवसर होना चाहिए। गांव में सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि सभी लोग एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखें। गांव के विकास के लिए, सभी को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। गांव के विकास के लिए, सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना चाहिए। गांव के विकास के लिए, स्वतंत्रता भी महत्वपूर्ण है। लोगों को अपने विचारों को व्यक्त करने और अपनी पसंद के अनुसार निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए इस दौरान विधानसभा वासियों द्वारा लगातार अलग अलग समस्यायें जैसे पीने का पानी नियमति नहीं मिलना, मनरेगा कार्य बंद होना, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी,रवि फसल की धान की राशि कम मिलना, किसानों को खाद नहीं मिलना,महिला समूहों को काम नहीं मिलना,अवैध शारब गांव गांव में बिकना, युवाओं को रोजगार नहीं मिलाना, बिजली कटौती जैसे कई मूल भूत सुविधाओं की भारी कमी से उन्हें अवगत कराया है, जिसे सुनकर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इनके निराकरण हेतु विभाग के अधिकारियों को बात करने का आश्वासन दिया है.

इस अवसर पर ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चन्द्रकार, अध्यक्ष केश शिल्प कला बोर्ड नंद कुमार सेन, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव, दीपिका चन्द्रकार, भारत चन्द्रकार,जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस पुकेश चंद्रकार, अशोक देवांगन, भुवन साहू, तालम चन्द्रकार, प्रताप विश्वकर्मा, धनेश साहू,माखन सिन्हा, योगन्द्र भारदीय, सुनीता जयप्रकाश भारदीय, योगेंद्र भारदीय, पोषण ठाकुर, भानुमति देशमुख, शिव नारायण दिल्लीवार, घनश्याम दिल्लीवार, बरातू दिल्लीवार,डॉ जे. डी चेलक, के. के चन्द्रकार, प्रवीण चन्द्रकार,अरविंद चन्द्रकार, मनीष चन्द्रकार,सरपंच चिंगरी पुष्पा बाग़मारे, विजय साहू, चंद्रभान बंजारे,शशि यादव, दुर्वशा चन्द्रकार,पूर्व मंडी डारेक्टर तारकेश्वर चंद्रकार, मीना सूर्यवंशी, सरपंच अंडा दिग्विजय सिन्हा, इंद्रजीत देशमुख, प्रवीण चन्द्रकार, टिंकू ठाकुर,अनिल देशमुख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *