Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

Uncategorized

आई सी टी लैब का शुभारंभ: कृषि शिक्षा में छात्रों के लिए नई उम्मीद- डॉ. अजय वर्मा

कृषि महाविद्यालय मर्रा में अत्याधुनिक ICT लैब का हुआ शुभारंभ,,

पाटन। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा (पाटन), जिला दुर्ग में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) लैब का उद्घाटन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा ने की। समारोह में ICT लैब प्रभारी इंजीनियर के.के.एस. महीलांग, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष श्री प्रवीण साहू, सहायक प्राध्यापक कु. मंजू ध्रुव सहित समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षकीय स्टाफ तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अजय वर्मा ने ICT लैब की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला न केवल छात्रों के ज्ञानवर्धन में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि उन्हें डिजिटल साक्षरता, तकनीकी दक्षता एवं शोध क्षमता में भी निपुण बनाएगी। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाकर भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करें।

आगे डॉ. वर्मा ने प्रयोगशाला की चार प्रमुख इकाइयों – कृषि अर्थशास्त्र, कृषि सांख्यिकी, कृषि विस्तार शिक्षा एवं भाषा प्रयोगशाला – की कार्यप्रणालियों की जानकारी देते हुए इसे महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि ICT लैब महाविद्यालय के समग्र विकास एवं राष्ट्रीय प्रत्यायन मानदंडों की पूर्ति हेतु एक सशक्त आधारशिला सिद्ध होगी।

आखिर में उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इस तकनीकी संसाधन का निरंतर एवं प्रभावी उपयोग करें, जिससे वे न केवल अपनी अकादमिक उपलब्धियों में वृद्धि कर सकें, बल्कि भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

इस दौरान शाखा अधिकारी हेमंत साहू ने महाविद्यालय की उपलब्धियों के विषय में बड़े ही विस्तापूर्वक बताते हुऐ कहा की हमारे कृषि महाविद्यालय मर्रा बहुत ही कम समय में नई-नई ऊंचाइयों कों छुआ रहा है! हमारे महाविद्यालय में यंहा अनेक ऐसे सुविधा है जो बड़े-बड़े कॉलेजों में नहि है! यह भी हमारे लिये बड़े उपलब्धि है!

कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष प्रवीण कुमार साहू ने तथा कार्यक्रम में आभार सहायक प्रध्यापक डॉ. सुशीला ने किया!इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें की उपस्थिति रहें!

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *