Breaking
रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।

Uncategorized

हल्बा समाज का चुनाव एवं आमसभा18 को

समाज के 19 पदों पर होगा चुनाव

हल्बा समाज का चुनाव एवं आमसभा 18 को
उतई। छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज भिलाई नगर (पं. क्र. 5046) जिला दुर्ग का 23 वां वार्षिक आमसभा एवं नये प्रबंध कारिणी समिति का चुनाव 18 मई 2025 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से केन्द्रीय कार्यालय हल्बा शक्ति भवन आशिष नगर रिसाली में सम्पन्न होगा।
आयोजन के प्रथम सत्र में सचिव प्रतिवेदन, कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय प्रस्तुतिकरण, अध्यक्षीय उद्बोधन पश्चात् वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर निर्वाचन प्रक्रिया हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी को मंच सौंपा जाएगा ।
समाज के महासचिव ईश्वर भंडारी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उक्त अधिवेशन एवं नये प्रबंध कारिणी चुनाव के संबंध में निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रबंध कारिणी समिति में नियम -5 (अ ब स) में दर्शाए गए सदस्यों जिनके नाम पंजी रजिस्टर में दर्ज हो चुनाव में भाग ले सकते हैं। बहुमत के आधार पर निम्नलिखित पदाधिकारियों तथा प्रबंध कारिणी समिति के सदस्यों का निर्वाचन होगा –
अध्यक्ष -1 पद, उपाध्यक्ष – 3 पद
, महासचिव -1 पद, संयुक्त सचिव – 1 पद, कोषाध्यक्ष -1 पद, सह सचिव -1 पद,
उपकोषाध्यक्ष – 1 पद, संगठन सचिव – 5 पद और कार्यकारिणी सदस्य – 5 पद
उपाध्यक्ष का 1 पद महिला आरक्षित होगा। इस प्रकार सम्पूर्ण कार्यकारिणी 19 सदस्यों की होगी।
चुनाव प्रक्रिया के तहत् निर्वाचक (मतदाता सूची)नामावली का अंतिम प्रकाशन 11 मई 2025 को केन्द्रीय कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। जिसके अनुसार सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होगा।
प्रबंधकारिणी चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ के एस करभाल जी एवं सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में मान गोकुल रावटे,मान. मुकेश रावटे, मान सतीश ठाकुर जी एवं मान. डॉ आर एस केराम रहेंगे l
‌विभिन्न पदों हेतु 18 मई 2025 को ही नामांकन दाखिला, छानबीन, नाम वापसी, उपरोक्त पदों हेतु सर्वसम्मति से निर्विरोध/प्रत्यक्ष मतदान, मतगणना पश्चात् निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा किया जायेगा l

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *