बाबा जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को ‘मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया — डॉ. पार्वती कुर्रे
18 दिसंबर को देऊरझाल में बाबा गुरुघासीदास की जयंती मनाया गया।सतनाम शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ी



पाटन। पाटन विधानसभा के ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित ग्राम देऊरझाल में संत शिरोमणि गुरुघासीदास बाबा जी की जयंती मनाया गया। सबसे सतनाम शोभायात्रा निकाला गया। बाबा जी के तेलचित्र के साथ कलश यात्रा के साथ पूरे ग्राम में लगभग 3 घंटे तक भ्रमण करने के बाद जैत खाम में सादा झंडा पालो चढ़ाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सतनामी समाज महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पार्वती कुर्रे थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पतोरा के नवनिर्वाचित कार्यवाहक सरपंच तनुजा साहू , विशेष अतिथि जनपद पंचायत पाटन के पूर्व सदस्य श्रीमती चंद्रावती कुर्रे , ग्राम के वरिष्ट नागरिक श्री रामचंद जांगड़े , ग्राम पंचायत पतोरा के पंच विमला बारले थे। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में परिक्षेत्रीय सतनामी समाज सेलुद के अध्यक्ष एवं पत्रकार दिलीप कुर्रे थे। मुख्य अतिथि डॉ. पार्वती कुर्रे ने सतनाम शोभायात्रा यात्रा में पूरे समय तक उपस्थित रही। बाबा जी जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि डॉ. पार्वती कुर्रे ने कहा कि परमपूज्य गुरुघासीदास बाबा जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को ‘मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया उन्होंने आगे कहा कि हम सबको अपने खान पान ,रहन , सहन , आदत , व्यवहार में सुधार करना चाहिए। हमें गर्व होना चाहिए हम सतनामी है। उन्होंने आगे कहा कि आपके गांव देऊरझाल में मुझे पहली बार आने का अवसर मिला। आप लोगो के गांव में बहुत बढ़िया बाबा जी की जयंती मनाई जाती है। कार्यक्रम को सरपंच तनुजा साहू , पूर्व जनपद सदस्य चंद्रावती कुर्रे , रामचंद जांगड़े ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुर्रे ने की। मौके पर रामेश्वर देशलहरे , यशवंत कुर्रे , पुरुषोत्तम कुर्रे , पुरेन्द्र जांगड़े , चेलाराम टंडन , तुलसी टंडन , राजकमल ख़ुटेल, रोहित देशलहरे , नीलाराम जांगड़े , वीरेन्द्र जांगड़े , साजन बारले , सुरेश जांगड़े , राजेंद्र बारले , दुष्यंत जांगड़े , रवि कुर्रे , गौरव कुर्रे , मनोज टंडन , धनंजय टंडन , कोमल कुर्रे , शेखर कुर्रे , अश्वनी डहरिया , तुषार कोसरे , रिषभ कुर्रे , देवीद देशलरे , कोमल डहरिया , विक्की टंडन , सूर्या टंडन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।