18 दिसम्बर को देऊरझाल में परमपूज गुरुघासी बाबा जी की जयंती समारोह का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. पार्वती कुर्रे प्रदेश अध्यक्ष सतनामी समाज महिला प्रकोष्ठ होंगे,


दोपहर 1 बजे सतनाम शोभायात्रा के माध्यम से गांव में भ्रमण करने के बाद जेतखाम में पालो चढ़ाने का काम संपन्न होंगे।
पाटन। पाटन ब्लाक के ग्राम देऊरझाल में परमपूज पूज्य गुरुघासी दास बाबा जी 268 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। दोपहर 1 बजे सतनाम शोभायात्रा के माध्यम से गांव में भ्रमण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. पार्वती कुर्रे प्रदेश अध्यक्ष सतनामी समाज महिला प्रकोष्ठ , विशेष अतिथि तनुजा साहू नवनिर्वाचित कार्यवाहक सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा , कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सदस्य श्रीमती चंद्रावती कुर्रे , विशिष्ट अतिथि दिलीप कुर्रे परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सतनामी समाज सेलूद , मनोज टंडन विधायक प्रतिनिधि शासकीय प्राथमिक शाला देऊरझाल होंगे। अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत उद्बोधन के बाद शाम 4 बजे जैतखाम में पालो चढ़ाने का कार्यक्रम संपन्न होगा। बाबा जी की जयंती कार्यक्रम की भव्य तैयारी हेतु रवि कुर्रे , मनोज टंडन , यशवंत कुर्रे , विक्की टंडन , गौरव कुर्रे , शेखर कुर्रे , तुलसी टंडन , हंसाराम देशलहरे सहित अन्य ग्रामीणजन लगे हुए है।