Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

सांकरा में टीकाकरण

ग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षण

 

पाटन। 27 अक्टूबर 2026

 

सांकरा। ग्राम पंचायत सांकरा स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था का युवा सरपंच रवि सिंगौर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को लगाए जा रहे टीकों एवं उपलब्ध दवाइयों के संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली।

 

निरीक्षण के दौरान रवि सिंगौर ने बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को समय पर टीके लगवाना उनके बेहतर स्वास्थ्य और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी ली तथा अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।

 

बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील

 

युवा सरपंच रवि सिंगौर ने बदलते मौसम को देखते हुए ग्रामीणों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को साफ-सफाई का ध्यान रखने, पौष्टिक आहार देने तथा किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का टीकाकरण निर्धारित समय पर पूरा कराने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जनजागरूकता के लिए ऐसे निरीक्षण महत्वपूर्ण हैं, ताकि बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *