ग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी

पाटन। 25 अक्टूबर 2026
कार्यक्रम के बाद आयोजित हुई शक्ति केंद्र की बैठक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प
पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी को ग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ सुना। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात ग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय में चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा पाटन मंडल के उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी हर प्रसाद आडिल सहित नरेश राम निषाद, जितेंद्र चंद्राकर, मुकेश कुमार साहू, मेहतर वर्मा, शिव बंजारे, प्रतीक कुमार सिंह, भोज कुमार, चूड़ामणि साहू, थानेश्वर प्रसाद साहू, चेलाराम, गेंदराम, चेतन लाल, राजेश कुमार, विजय कुमार, तीरथ साहू, सरिता साहू, देव कुमारी साहू, पूनम शर्मा, प्रशांत निषाद, विद्यासागर निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।