पोला उत्सव
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया
संपादक - एम डी युसुफ खान -- दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️9179799491

दुर्ग// 11 सितम्बर 2026
शासकीय प्राथमिक विद्यालय शक्तिनगर दुर्ग में पोला उत्सव के अवसर पर दिनांक 10/09/ 2026 को *पोला उत्सव काआयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्राओ ने हरे रंग की पारंपरिक वेशभूषा में बैलों की पूजा अर्चना कर ठेठरी खुरमी का भोग लगाया। वहीं छात्रों ने बैलों का श्रृंगार कर बैल दौड़ में भाग लिया , पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधान पाठक अवनीश चन्द्र श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को पोला उत्सव की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी शिक्षक गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।