Bsp में कॉपर चोरी
भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग/ 4 सितंबर 2026
दुर्, 4 सितंबर। भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो स्क्रैप कॉपर केबल चोरी करने वाले 5 आरोपियों को भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
3 सितंबर को CISF इकाई BSP ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोग प्लांट में घुसकर केबल कार में लोड कर ले जा रहे थे, जिन्हें CISF ने पकड़ा। रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में केस दर्ज कर पुलिस ने हरीश बाग, दीपक ठाकुर, प्रेम बंजारे उर्फ गुड्डू, अंकुश ठाकुर उर्फ नौउवा और प्रीतम कुमार उर्फ पंचू को हिरासत में लिया।
पूछताछ में चोरी की बात कबूल करने पर आरोपियों से 50 हजार कीमत की 100 किलो केबल और 30 हजार के 4 मोबाइल, कुल 80 हजार का माल जब्त किया गया। सभी को 4 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, फरार साथियों की तलाश जारी है।