Breaking
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनापंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़1 सितम्बर से महंगाई का असर! आम जनता की जेब पर बढ़ेगा खर्च, जानिए क्या-क्या बदला

बिजली कटौती अनुचित

पंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़

संपादक - एम डी युसुफ खान -- दुर्ग ग्रामीण     Ⓜ️ - 9179799491

 

दुर्ग//, अंडा  1 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ के कुल 11337 सरकारी विभाग के दफ्तरों में कुल बिजली बिल बकाया राशि 23509.59 लाख रुपये है जिसमें सर्वाधिक बकाया 8219 कनेक्शन ग्राम पंचायतों का 14446.60 लाख है।इसमें दुर्ग जिला के ग्राम पंचायत रिसामा,चिरपोटी, मतवारी,अंडा,अछोटी, जजंगिरी तरफ के कई गांवों के पंचायत भवनों में बिजली कटौती किया जा चुका है । जिससे जनप्रतिनिधि परेशान है और उपरोक्त विषय पर आज सरपंच संघ अध्यक्ष युगल किशोर साहू व जनपद संघ अध्यक्ष ढालेश साहू जनपद पंचायत दुर्ग, सचिव अनिल बंजारे सहित सरपंचो ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आवेदन दिए।*

 

प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़ युगल किशोर साहू ने कहा

हम जन प्रतिनिधि वर्तमान में बने है और लगभग 10 से 15 वर्षों से बकाया बिजली बिल पटा पाना किसी भी पंचायत के लिए संभव नही है। और सरकार पंचायतों को फंड उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तभी बिजली बिल का भुगतान विद्युत विभाग को पंचायतों के द्वारा संभव हो पायेगा। अन्यथा किसी भी पंचायत द्वारा इतनी बड़ी राशि का भुगतान किया जाना संभव नहीं है। जिस प्रकार आज पंचायत भवन की बिजली कटौती किया गया तो पंचायत का कार्य ठप्प हो रहा है। जब कि हम जानते है कि अब कोई कार्य बिना कम्प्यूटर के सम्भव नहीं। जंहा पर हम एक तरफ़ विकसित संचार- क्रांति युक्त भारत बनाने की बात करते है। वहीं दूसरी ओर हम पंचायत के अंधेरे में चिमनी जलाकर क्या कर पाएंगे जब कि प्रत्येक कार्य ऑनलाइन पोर्टल प्रक्रिया व संचार के माध्यम से संबंधित है।आज पंचायत भवन बस की कटौती से पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे तो चिंता का विषय यह है कि कल जब गली लाइन, मोटर पम्प आदि के कनेक्शन काटे जाएंगे तो इसकी जवाबदेही किसकी होगी।यदि अब गली के लाइन बंद रहेंगे,जनता को बिना मोटर चालू किये हम पानी नहीं दे पाएंगे तो हमारा कार्यकाल क्या अंधेरे गांव और सूखे गलियों से विकसित होगा।

यदि समय रहते सही दिशा निर्देश व पंचायत हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो अतिशीघ्र छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ द्वारा ठोस कदम उठाया जाएगा।

 

 

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *