Breaking
ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 17 अगस्त को निकलेगी जनपद स्तरीय विराट शिव दर्शन कांवड़ यात्रा“सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज़ दबा रही है” – ताम्रध्वज साहूविधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

कावर यात्रा पाटन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को आमंत्रण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

 

पाटन// 23 जुलाई 2026

 

पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ रमन सिंह जी से सौजन्य भेंट कर 17 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल बोल बम कांवर यात्रा महोत्सव में आमंत्रण किया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष जी को यात्रा की रूपरेखा, तैयारियों एवं आयोजन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार को पाटन से टोलाघाट तक हजारों शिवभक्तों की सहभागिता से भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी।

 

समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष जी को बताया कि बोल बम कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा, अनुशासन एवं जनआस्था का विराट उत्सव है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए “बोल बम” के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक पैदल यात्रा करेंगे। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए चिकित्सा सहायता, पेयजल, भोजन, विश्राम, सुरक्षा, यातायात एवं स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जितेन्द्र वर्मा एवं बोल बम कांवर यात्रा समिति के सदस्यों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

 

*एक मुट्ठी दान, भगवान शंकर के नाम से बनेगा महाप्रसाद*

 

कांवर यात्रा के दिन एक मुट्ठी दान भगवान शंकर के नाम से शिवभक्तों द्वारा प्राप्त दान से महाप्रसाद बनाया जाएगा। कांवर यात्रा में शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने हजारों श्रद्धालु टोलाघाट पहुंचते है साथ ही एक मुट्ठी दान के लिए भक्त स्वेच्छा से आगे बढ़कर एक मुट्ठी अन्नदान कर रहे है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 40,000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *