Breaking
ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 17 अगस्त को निकलेगी जनपद स्तरीय विराट शिव दर्शन कांवड़ यात्रा“सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज़ दबा रही है” – ताम्रध्वज साहूविधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

प्रहरी की हत्या

बाल संप्रेक्षण गृह के प्रहरी की हत्या 

संपादक -- एम डी युसुफ खान ---- दुर्ग ग्रामीण     Ⓜ️ 9179799491

 

 

 

सरकंडा // 

गत रात्रि स्थानीय सरकण्डा नूतन चौक स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह के 40 वर्षीय प्रहरी की हत्या कर वहां निरूद्ध 4 बाल अपचारी फरार हो गए। प्रहरी का शव सम्प्रेक्षण गृह के गेट पर पड़ा हुआ था। उसके हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए मुह थे और मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

आज सोमवार की सुबह जैसे ही घटना का पता चला कलेक्टर और एसएसपी घटनास्थल पहुँचे। वारदात रात में किसी समय हुई बताई जा रही है।40 वर्षीय मृतक प्रहरी तखतपुर अरईबन्द निवासी नरेंद्र कुमार के परिजनों का कहना है कि आसपास के लोगों से पता चला कि वारदात रात करीब 12 बजे की है जबकि उन्हें सुबह 8 बजे सूचना दी गई है। बताया जा रहा कि यहां बन्द 4 बाल अपराधी फरार बताए जा रहे हैं। संदेह है कि इन्हीं ने इस वारदात को अंजाम दिया है। चारों कोरबा और रायगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

 

पुलिस ने दावा किया है कि जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा। फोरेंसिक टीम भी जांच में लगी हुई है। इस वारदात से संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। आम तौर पर इन गृहों की सुरक्षा एक सुरक्षाकर्मी के भरोसे होती है। इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर नए सिरे से सोचने की जरूरत है। प्रहरी के परिजनों ने किसी बड़ी साज़िश का शक भी जाहिर किया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *