Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

शाला प्रवेश उत्सव

शासकीय प्राथमिक शाला खोपली में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ

उतई। संकुल केन्द्र खोपली के तत्वावधान में शासकीय प्राथमिक शाला खोपली के सभागार में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि सरपंच मंजू फ़त्ते वर्मा, अध्यक्षता प्राचार्य वीणा दुबे, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य बिंदु देशलहरे, घूघसीडीह सरपंच ललिता बारले, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बी एल सपहा, मोहन पटेल, उपसरपंच देवेंद्र भारती, गोवर्धन बारले, अरुण कुमार ख़ुटेल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अतिथियों के आगमन पश्चात सरस्वती पूजन, वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।

संकुल प्राचार्य वीणा दुबे ने संकुल प्रतिवेदन वाचन एवं स्वागत भाषण में वार्षिक शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए नौनिहालों के शाला प्रवेशोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला।

अतिथि उद्बोधन – मुख्य अतिथि मंजू फत्तेलाल वर्मा ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से शिक्षा को जन अभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की सराहनीय पहल है । हमारे बच्चों का सुनहरा भविष्य गुरुजनों के हाथ में होता है ।
घुंघसीडीह सरपंच ललिता बारले व जनपद सदस्य बिंदु देशलहरे ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं । इस कारण अपने बच्चों को शाला भेजकर निश्चिंत रहते हैं हम पालकों को स्कूल में हुए पढ़ाई की जानकारी प्रतिदिन रखना चाहिए ।
नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव गिरीश साहू ने छ.ग. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक में संचालित शासकीय योजनाएं नि: शुल्क गणवेश पाठ्य-पुस्तक वितरण, प्रधानमंत्री पोषण योजनांतर्गत मध्याह्न भोजन योजना, छात्रवृत्ति योजना, नि: शुल्क जाति प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी में संचालित पाठ्य-पुस्तक, साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति योजना की जानकारी देते हुए जन-प्रतिनिधियों एवं पालकों से आहवान किया कि सभी अपने बच्चे को स्कूल भेजे ,कोई भी बच्चा गैरहाजिर न हो इसका प्रयास सभी मिलकर करे,बच्चो की दर्ज संख्या को बढ़ाने का प्रयास करें ताकि युक्तियुक्तकरण में कोई भी शिक्षक बाहर न हो,साथ ही बच्चो के विकास हो इस पर बात ध्यान दिया जाए ।

शाला प्रवेशोत्सव – संकुल अंतर्गत सभी स्कूलों के कक्षा पहली, छठवीं और नवमीं के नवप्रवेशी बच्चों को अतिथियों के करकमलों द्वारा गुलाल लगा कर, पुष्पहार से स्वागत करते हुए नि: शुल्क 2-2 सेट गणवेश व पाठ्य-पुस्तक वितरण कर मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया । संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में पूर्व सरपंच फत्ते लाल वर्मा,गोवर्धन बारले, संकुल समन्वयक इंद्रेश बंजारे,प्राचार्य वीणा दुबे,शिक्षक गिरीश साहू,दीपक साहू,, एस डी कुरैशी,दुर्गेश मेश्राम,बीरेंद्र मरई,सुंदरलाल देवांगन,माधुरी बिजोरिया, एलिजाबेथ राम, बी संध्या,रामेश्वरी चंदेल, संतोषी कश्यप, रोशनी चंद्राकर, रामती पाटिल,कुलेश्वरी देवांगन,निधि गेडाम,राजेश बंजारे,अश्वनी यादव,लोकेश साहू,कमोद ध्रुव,अरुण गेंडरे,सहित सैकड़ों पालकगण व ग्रामवासी मौजूद थे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *