भाजपा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक के प्रयास से बारिश के मौसम में लोग बेघर होने में बड़ी राहत की सांस ली
स्वीटी कौशिक के प्रयासों से घासीदास नगर में DIC की कार्यवाही को रोक दिए

भिलाई। घासीदास नगर, ACC चौक क्षेत्र के 18 से अधिक परिवारों के लिए उस समय बड़ी राहत की खबर आई, जब जिला उद्योग केंद्र (DIC) द्वारा की जा रही कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से वर्षा ऋतु की समाप्ति तक रोक दिया गया। यह सफलता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की भिलाई जिला अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक के अथक और निरंतर प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने प्रारंभ से ही प्रभावित परिवारों की आवाज़ बनकर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया।
इस कार्यवाही के चलते लगभग 100 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे थे। और उन्हें वर्षा के इस कठिन मौसम में बेघर होने का भय सताने लगा था। पीड़ितों की तकलीफ को समझते हुए श्रीमती स्वीटी कौशिक ने प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किए और समय पर एक सशक्त नेतृत्व की भूमिका निभाई।
हालांकि, इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने इस विषय में सक्रिय हस्तक्षेप किया। श्री बघेल ने तत्काल संबंधित विभागों से संपर्क कर संवेदनशीलता के साथ मामला उठाया और सुनिश्चित किया कि वर्षा ऋतु के मद्देनज़र प्रभावित लोगों को राहत दी जाए। उनके सहयोग से कार्यवाही को रोकने का निर्णय लिया गया।
इस पूरे प्रकरण में श्रीमती स्वीटी कौशिक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने न केवल इस मामले को उठाया बल्कि सतत प्रयास करते हुए उसे सही दिशा दी। उनकी सजगता, जनसेवा के प्रति समर्पण और नेतृत्व कौशल के कारण ही यह राहत संभव हो सकी।
प्रभावित परिवारों ने इस मानवीय पहल के लिए श्रीमती स्वीटी कौशिक के प्रति आभार व्यक्त किया है और साथ ही सांसद श्री विजय बघेल को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है, जिनकी तत्परता से प्रशासन ने समय रहते जरूरी निर्णय लिया।
यह उदाहरण इस बात का प्रमाण है कि जब ज़मीनी नेतृत्व और जनप्रतिनिधि मिलकर काम करते हैं, तो जनसरोकार के मुद्दों का समाधान संभव होता है। श्रीमती स्वीटी कौशिक की यह पहल जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की एक प्रेरणास्पद मिसाल है।