Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

पाटन में समाजिक भवन की बाउंड्रीवाल की अनुशंसा

पाटन स्थित सेन समाज भवन में वॉल निर्माण के लिए विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री को लिखा अनुशंसा पत्र…

पाटन -सेन समाज भवन की सुरक्षा हेतु बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री को लिखा अनुशंसा पत्र

 

पाटन। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अटारी (खोरपा) में नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त सेन समाज सामुदायिक भवन की सुरक्षा हेतु बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत करने के संबंध में अनुशंसा पत्र प्रेषित किया है।

 

विदित हो कि 20 मई को जामगांव आर में ब्लॉक स्तरीय संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725वीं जयंती मनाई गई थी। इस अवसर पर विधायक श्री रिकेश सेन को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से विधायक प्रतिनिधि श्री लक्ष्मीनारायण सेन ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

समारोह के दौरान समाज के लोगों द्वारा अटारी स्थित सेन समाज सामुदायिक भवन की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग रखी गई थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक सेन ने तत्क्षण मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समाज हित में ₹10 लाख की राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की।

 

विधायक की इस संवेदनशील पहल के लिए सेन समाज के ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सेन, सेर सिंह सेन, वीरेंद्र सेन, जनार्दन सेन, नारद सेन समेत अनेक समाजजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधायक रिकेश सेन और विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण सेन का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *