. मोहन कुंभकार ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है – – – सीएम साय
मुख्यमंत्री साय ने स्व. मोहन कुंभकार को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की


रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोनपुर में आयोजित स्व. श्री मोहन कुंभकार की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व.श्री मोहन कुंभकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. मोहन कुंभकार ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, “स्व. मोहन कुंभकार ने ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए सदा समर्पित भाव से कार्य किया। उनकी ईमानदारी, सरलता,कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव हम सभी के लिए आदर्श हैं। सांसद विजय बघेल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “स्व. मोहन कुंभकार ने अपनी सादगी,सरलता और विनम्र स्वभाव से समाज में विशेष स्थान बनाया।
श्रद्धांजलि सभा में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल , खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरणदेव सिंह,पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू, श्री रामप्रताप सिंह, श्री भूपेंद्र स्वन्नी, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री जितेंद्र वर्मा, श्री सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग विधायक श्री गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री एवं विधायक रायपुर पश्चिम श्री राजेश मूणत, राजिम विधायक श्री रोहित साहू, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे , जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटन कीर्ति नायक , जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे , जनपद पंचायत पाटन सीईओ श्री नागेंद्र साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष पाटन योगेश निक्की भाले , पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणि चंद्राकर , तरीघाट सरपंच चंद्रिका साहू , पूर्व मंडल अध्यक्षगण पाटन श्री लोकमणि चंद्राकर , श्री खेमलाल साहू , श्री लालेश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।