Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

विश्व मृंडा दिवस पर उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा में कार्यक्रम

उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा में विश्व मृदा दिवस मनाया गया*

रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करने के लिए लोगों से अपील किये और अधिक से अधिक मात्रा में कार्बनिक खाद का उपयोग कर जैविक खेती की ओर आगे बढ़े .... अमित दीक्षित 

 

पाटन। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 5 दिसंबर 2024 को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.पी. के. तिवारी,अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय साजा ने मृदा की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए मृदा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रासायनिक उर्वरकों की अंधाधुंध उपयोग को कम करने एवं फसल चक्र को अपनाने की किसानों से अपील किए।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर डॉ.अमित दीक्षित अधिष्ठाता,उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सांकरा ने मृदा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को मृदा की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दिया और बच्चों को मृदा परीक्षण किट देकर गांव गांव जाकर किसानों की खेतों की मृदा परीक्षण कर उसकी स्थिति किसानों को देने की अपील की जिससे मृदा हमेशा उपजाऊ एवं मृदा में स्थित सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में रहे, जिससे किसानों की आय बढ़ने के साथ साथ अच्छा पोषक तत्व युक्त अनाज, फल- फूल, सब्जियां आम लोग तक पहुंचे,डॉक्टर दीक्षित ने कम से कम रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करने के लिए लोगों से अपील किये और अधिक से अधिक मात्रा में कार्बनिक खाद का उपयोग कर जैविक खेती की ओर बढ़ने की सलाह दिए, क्योंकि स्वस्थ मिट्टी से ही स्वस्थ और स्वच्छ भोजन प्राप्त हो सकता है. महाविद्यालय के मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर सोमन ध्रुव ने बच्चों को मृदा परीक्षण करने के तरीके बताएं और प्रेक्टिकल करके दिखाएं और मृदा में उपस्थिति आवश्यक पोषक तत्व की जानकारी दिए, कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर गागेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने *धरती के संरक्षण व पोषण* का संकल्प लिये।।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *